फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jija and Saala arrested in the murder of Nirbhay

निर्भय की हत्या में जीजा और साला गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jija and Saala arrested in the murder of Nirbhay
माधौगढ़ कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। - फोटो : amar ujala

ज्ञात हो कि हरौली गांव निवासी किसान निर्भय सिंह उर्फ खूंटे की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने उसका शव हरौली मौजा के ही गांव कपूरेकापुरा स्थित तालाब से बरामद किया था। उधर निर्भय की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विनोद व उसके साले मुनेश निवासी डमनापुर भिंड मप्र समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से विनोद व मुनेश के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर माधौगढ़ के भीमनगर चौराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह दोनों मध्य प्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में विनोद व मुनेश में निर्भय की हत्या करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी की रात यह दोनों निर्भय के साथ रामनरेश के खेत पर बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में गाली गलौच होने लगी। इस पर मुनेश ने पास में पड़े एक बांस के डंडे से उसके सिर पर कई प्रहार किए।
विज्ञापन


साथ ही विनोद ने भी मारपीट की, जिससे निर्भय मरणासन्न हालत में होकर कोमा में चला गया। इन लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में करबकीपुरी के अंदर छिपा दिया। एक दो दिन में उसकी मौत हो जाने पर शव को कपूरेकापुरा गांव में तालाब में फेंक दिया और भाग गए। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed