{"_id":"5814dace4f1c1bf535bc2144","slug":"including-an-arrest-arms-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री समेत एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
alternatives to pellet guns
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही अवैध असलहाें की मांग बढ़ गई है। कदौरा बीहड़ इलाके में असलहाें की मंडी सज गई है। पुलिस व एसटीटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर असलहा फैक्ट्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे एक देशी रायफल सहित नौ असलहे, कई बोर के कारतूस, असलहे बनाने के औजार व नाल आदि बरामद किए हैं।
आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम में कार्रवाई की गई है। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि शुक्रवार की रात कदौरा थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव, एसटीटी प्रभारी मोहम्मद आरिफ, एसटीटी सिपाही अशोक कुमार को सटीक सूचना मिली कि कदौरा थाना के गांव मबई ब्राह्मण में राजू तिवारी के खेत में बने नलकू प पर असलहे
बनाए जाते हैं। इस पर पुलिस दल ने दबिश दी तो वहां पर एक युवक असलहे बनाते मिला। इस पर पुलिस ने उसे रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नलकूप के कमरे से एक 315 बोर की रायफल, 315 बोर व 12 बोर के आठ तमंचे व कई बोर के छह कारतूस बरामद कर लिए। आरोपी सुनील द्विवेदी निवासी गांव कुरहना कोतवाली कालपी ने पुलिस को बताया कि
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए वह असलहे बना रहा है। उसने बताया कि यह असलहे वह 3 से 4 हजार रुपये में बेंचता है। उसने अपने सहयोगियाें के नाम भी बताए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। एएसपी ने बताया कि टीम को पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
आर्डर पर होते असलहे तैयार
आरोपी सुनील द्विवेदी ने बताया कि वह असलहे आर्डर पर बनाता है। जिसको जिस बोर का असलहा लेना होता है वह दो दिन के समय में तैयार कर डिलेवरी देता है। इसकं लिए बहुत ही खास लोगाें का सहयोग लेता है।
हमीरपुर में खासी मांग
एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इन असलहाें की मांग हमीरपुर जनपद में ज्यादा है। इसके अलावा किसान भी सुरक्षा के लिहाज से असलहा खरीदते हैं। एएसपी ने बताया कि कई संदिग्धाें की सूची तैयार करवाई है जल्द ही सार्थक परिणाम सामने होंगे।