फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the mother - son bled to drain controversy

नाली विवाद में मां-बेटे को किया लहूलुहान

Fri, 25 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 25 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
In the mother - son bled to drain controversy
नाली निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने अपने
विज्ञापन
आधा दर्जन साथियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद मां-बेटे को बेरहमी से पीटा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित मां-बेटे लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे। यहां पर पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को उपचार के

लिए भेज दिया है। मोहल्ला नया रामनगर निवासी अनिल अहिरवार (30) का शुक्रवार की सुबह अपने पड़ोसी जयनारायण व राजू से नाली निकासी को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। थोड़ी देर बाद राजू व जयनारायण अपने आधा दर्जन साथियों के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर अनिल अहिरवार के घर में घुस गए। आरोप है

कि इन लोगों ने घर में मौजूद अनिल व उसकी वृद्ध मां मुन्नी देवी को बेरहमी से मारापीटा। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद यह आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वारदात के बाद पीड़ित मां-बेटे लहूलुहान

हालत में कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed