फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In Bnduli case reports on 150

बंधौली कांड में 150 पर रिपोर्ट

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 In Bnduli case reports on 150
घटनास्थल पर तैनात पु‌‌ल‌िस। - फोटो : अमर उजाला

मुहम्मदाबाद (जालौन)। बंधौली के गोलीकांड में तीन लोगों के घायल होने के बाद बुधवार को की गई आगजनी और हंगामे के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डकोर थाने में तैनात दरोगा अनुराग शर्मा ने इस मामले में 17 नामजद आरोपियाें सहित करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस की कार्रवाई और धरपकड़ के  भय से ग्रामीण दुबक गए हैं।

विज्ञापन

   
डकोर थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में तीन को गोली लगने के बाद आक्रोशित ग्रामीणाें ने वहां पहुंचे सिपाहियाें के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें चार सिपाही धमेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, भगवत प्रसाद व हरिमोहन घायल हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणाें ने छह वाहनाें को आग के हवाले कर उरई-राठ मार्ग पर जाम लगा कर हवाई फायरिंग भी की थी। इस मामले में डक ोर थाना में तैनात दरोगा अनुराग शर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि बंधौली निवासी दीपक राजपूत, भाग्यचंद्र, करन, चिंटू, कुलदीप, शंकर, जग्गा, धीरेंद्र , पप्पू, कल्लू , भूरा, विनय, धीरज कुमार, सुबोध, मंगल, कल्लू उर्फ राजनारायण, प्रमोद निवासी बंधौली ने अपने करीब 150 ग्रामीणाें के  साथ लेकर पुलिस कर्मियाें के साथ मारपीट की, फायरिंग की और कई वाहनाें को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियाें के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीओ जंगबहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांचकर आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed