फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If it's not extortion woman beaten

रंगदारी न देने पर महिला को पीटा

Sun, 24 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 24 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
If it's not extortion woman beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
महिला द्वारा मारपीट के मुकदमा दर्ज कराने से खफा दबंगाें ने महिला से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जब महिला ने रुपये देने से मना किया तो हमलावराें ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस पर महिला ने हमलावराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालौन कोतवाली के गांव कुठौंदा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र कुमारी ने पत्नी देव प्रकाश ने कोतवाली पुलिस
विज्ञापन


को दी तहरीर में बताया कि उसने कुछ दिन पहले गांव के ही दबंग वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर विरोधियाें का कोर्ट में पैसा खर्च हुआ था। शनिवार की शाम करीब छह बजे राजेंद्र कुमारी अपने खेत से वापस अपने घर आ रही थी। तभी गांव के ही वीरेंद्र व सुनील ने उसे घेर लिया और उससे मुकदमे में खर्च पचास
विज्ञापन


हजार रुपये की मांग करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो हमलावराें ने उसके  साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिझौना में घर मेें घुसकर महिला को पीटा
रंगदारी के लिए हमलावराें ने एक घर में घुसकर महिला को मारापीटा और उसके साथ बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी।  माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिझौना निवासी गुड्डी देवी पत्नी राधकृष्ण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार की शाम करीब छह बजे अपने घर में अकेली थी। परिजन खेत गए थे तभी गांव के दबंग सुनील

कुमार, मयंक अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके घर में घुस आए और बदसलूकी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो हमलावराें ने उसके साथ मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने हमलावराें के खिलाफ झार में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्जकर ली है। थानाध्यक्ष शिवसागर दीक्षित ने बताया कि आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


किशोरी को पीटा
किशोरी को एक युवक ने छोटी सी बात पर पीट दिया। कुठौंद थाना व कस्बा निवासी सर्वेंश कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पूजा रविवार की सुबह गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। वहां बबूल की पत्ती तोड़कर बकरियाें को खिलाने लगी तभी सत्ते निवासी कुठौंद आया और अपनी बकरियाें को पत्ती खिला दी। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे मारापीटा। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed