{"_id":"5a316e514f1c1b3c3d8bd66a","slug":"husband-s-brutal-murder-of-husband-in-illegal-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या
अमर उजाला ब्यूरो , जालाौन
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ा हत्यारोपी पति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भेड़ी खुर्द गांव में बुधवार तड़के अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा और गुनाह कबूल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। जिस व्यक्ति से महिला का अवैध संबंध बताया जा रहा है वह रिश्ते में जेठ लगता है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी आशाराम एवं उसका रिश्ते में बड़ा भाई लगने वाला जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी खुर्द गांव निवासी महेश्वरी दीन कानपुर स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। ये दोनों फूलबाग में कमरा लेकर रहते हैं। यहां आशाराम की पत्नी वीरवती भी साथ रहती थी। वीरवती के तीन बच्चे हैं, जो पैतृक गांव पुरैनी में रहते हैं। आठ दिन पहले वीरवती (38) मायके जाने के लिए महेश्वरी दीन के साथ निकली। वह छह दिन अपने मायके कदौरा थाना क्षेत्र के डाले का पुरवा गांव रही।
विज्ञापन
इसके बाद मायके से करीब दो किलोमीटर दूर महेश्वरीदीन के घर आ गई। इसकी जानकारी आशाराम को मिली तो वह मंगलवार शाम वहां पहुंचा। आशाराम ने महेश्वरी दीन से वीरवती के अवैध संबंध होने का शक जताते हुए रात में झगड़ा किया। बुधवार सुबह वीरवती शौच के लिए निकली तो आशाराम कुल्हाड़ी लेकर पीछे से गया और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव घसीट कर झाड़ियों में छुपाने के बाद भाग निकला। कुल्हाड़ी मौके पर ही छोड़ दिया। कुछ देर बाद झाड़ियों में खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कुल्हाड़ी बरामद कर ली। महेश्वरी दीन के परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी कि आशाराम थाने पहुंच और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक आशाराम ने पूछताछ में पत्नी वीरवती के महेश्वरी दीन से अवैध संबंध होने की बात बताई है। उसने कहा कि काफी समझाने के बाद भी वीरवती नहीं मानी, इस वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस महेश्वरीदीन की तलाश कर रही है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ कालपी सुबोध गौतम ने भी फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की।