{"_id":"5ad641d84f1c1b46098b51e1","slug":"housewife-hanged-on-trap-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतलापुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन घर से लापता है। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम करतलापुर निवासी शशि (20) पत्नी मिथुन पाल की 5 जून 2017 को शादी हुई थी। उसकी एक माह की बेटी भी है। सोमवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन कमरे में गए तो उसे फंदे पर लटका देखा। इस पर परिजन घर से भाग निकले।
उन्हें भागता हुआ देखकर ग्रामीण घर पहुंचे तो शशि को फंदे पर लटका हुआ देखकर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शशि के मायके वालों को दी।
कुछ ही देर में वह गांव पहुंचे। शशि के पिता रामकुमार निवासी ग्राम गोरा कला महेवा ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुरालियों का पता लगाया जा रहा है।