फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Gwalior's body found in canal

नहर में मिला ग्वालियर के युवक का शव

Tue, 07 Nov 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 07 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gwalior's body found in canal
नहर से निकली लाश को देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोंच। अंडा गांव के पास घुसिया पुल नहर में युवक का शव उतराता मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने युवक की शिनाख्त की। युवक  झांसी जनपद के मगरौल गांव अपने ननिहाल आया था। वह दोस्तों संग नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह और उसके दोस्त डूबने लगे। दोस्त तो किसी तरह बच गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कोंच इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि युवक की मौत नहर में डूबने से हुई है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा स्थित काली मंदिर के पीदे घुसिया पुल नहर में एक युवक का शव उताराता देखा गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कोंच कोतवाली की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ लोग शव मिलने की सूचना पर वहां पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त शिवम (22) पुत्र श्याम नरेश निवासी ग्वालियर एमपी  के रूप में की। शिवम के मामा अरविंद्र ने बताया कि शिवम पांच नवंबर को अपने कुछ दोस्तों के खिलाफ झांसी जिला के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौल अपने ननिहाल आया था। वह दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने चला गया। नहाते समय शिवम व उसके दोस्त अचानक डूबने लगे। तेज बहाव के चलते वह बह गए। आगे जाकर उसके दोस्त तो किसी तरह बच गए, लेकिन शिवम लापता हो गया। नहर में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने समथर थाने में इसकी तहरीर भी दी थी। वह यहां आए तो शिवम मृत मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि शिवम की मौत डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed