फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ground fire on the gram pradhan following the car

कार का पीछा कर ग्राम प्रधान पर झोंके फायर

Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 26 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ground fire on the gram pradhan following the car
कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने जाते प्रधान महेन्द्रसिंह यादव। - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर के प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात लगभग आठ बजे वह अपनी कार से कोंच से गांव तीतरा आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी ग्राम लौना के पास पहुंची तभी पीछे से सफेद रंग की फॉर्चूनर ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। प्रधान का आरोप है कि फॉर्चूनर में उनके ही गांव तीतरा के महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र वीरसिंह और ग्राम क्योलारी निवासी अंजनी कुमार पुत्र मंगलीप्रसाद व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति असलहों के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन


उन लोगों ने उनकी गाड़ी में हाथ मार कर रुकवाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी रोकने के बजाए उन्होंने स्पीड बढ़ा दी और गाड़ी गांव की ओर भगाने लगे। फॉर्चूनर भी तेजी से पीछा कर रही थी। जब उन्होंने अपनी गाड़ी गांव की ओर मोड़ दी तो पीछे से फायर किए गए। प्रधान का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल से ही 100 नंबर पर फोन किया लेकिन लगा नहीं। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल का कहना है कि वे पहले प्रधान की गाड़ी का मुआयना करेंगे। फिलहाल दोनों में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed