फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Found dead in wells

कुएं में पड़ा मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 06 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 06 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Found dead in wells
घटना को लेकर मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
रामपुुरा। क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी होटल संचालक की बेटी का शव गुरुवार सुबह घर के बाहर कुएं में पड़ा मिला। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थ्री, कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजन खुदकुशी बता रहे हैं। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी भूपसिंह होटल चलाते हैं। उन्होंने बेटी अराध्या (20) की शादी तीन महीने पहले पथराई गांव निवासी रिंकू के साथ की थी। कुछ दिन पहले ही अराध्या मायके में थी। गुरुवार सुबह अराध्या घर से लापता हो गई। काफी देर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। महिला का शव घर के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। पिता की सूचना पर रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं लेकिन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने आराध्या का मोबाइल कब्जे में लिया जा रहा है। एसओ का कहना है कि हो सकता है कि किसी से फोन पर उसकी कहासुनी हुई हो। पति और ससुर ग्वालियर में हैं। आने पर उससे भी जानकारी ली जाएगी। परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर जान दी
कालपी। महेबा ब्लॉक के ग्राम कुटरा निवासी सुनीता देवी (45) पत्नी आलम सिंह कुशवाहा सुबह सात बजे घर के बगल में बने कुएं में कूद गई। पास-पड़ोस के लोगों ने देखा तो हल्ला मच गया। कुआं सूखा होने के चलते ग्रामीण रस्सी डालकर कुएं में उतरे पर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय गुप्ता ने शव कुएं से निकलवाया। पति आलम सिंह ने पुलिस को बताया की सुनीता कई साल से बीमार चल रही थी। कोतवाल ने बताया की महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed