प्लाट के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की देर शाम कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में मेन रोड स्थित प्लाट के मालिकाना हक को लेकर शाह हुसैन पुत्र याकूब व हिफजुर्रहमान उर्फ मुन्ना महाते पुत्र मुजीब उर्रहमान में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। प्लाट पर सोमवार की देर शाम एक पक्ष द्वारा कब्जे के प्रयास में पोकलैंड मशीन और जेसीबी से वहां रखे कबाड़ के सामान को तहस नहस कर बाहर फेंक दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो बताते हैं कि हथियारों से लैस कुछ लोग मौके पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए।
बताते हैं हमलावरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तहस नहस कर दिए, इसके बाद कब्जे की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस यह तो मान रही है कि फायरिंग हुई है लेकिन किस पक्ष से हुई है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह रही है। एक पक्ष के शाह हुसैन ने बताया है कि इस प्लाट पर उनका सालों से कब्जा है जिस पर पड़ोसी मुन्ना महाते ने विवाद खड़ा किया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
दूसरे पक्ष के मुन्ना महाते बताते हैं कि उनका मामला वर्ष 1952 से कोर्ट में था जिसमें वह हाईकोर्ट से जीत कर आये और 145 भी वह जीते लेकिन दूसरा पक्ष उक्त प्लाट पर कबाड़ डाल रहा था। जिसे उन्होंने हटाने का प्रयास किया तो दूसरा पक्ष विवाद पर आमादा हो गया। बहरहाल, दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप मढ़ रहे हैं। सीओ का कहना है कि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और फायरिंग करने वालों का भी पता किया जा रहा है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।