{"_id":"5b9d5584867a557ff9674415","slug":"father-troubled-by-son-attempt-to-give-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से परेशान पिता ने किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से परेशान पिता ने किया जान देने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
attempt sucide
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
रामनगर निवासी मजदूर रामबाबू (50) से शनिवार की सुबह पुत्र ने मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे तो उसने थोड़े दिन बाद पैसे देने को कहा। जिस पर बेटा गुस्सा दिखाने लगा और घर से बाहर चला गया। बेटे द्वारा रोज-रोज मोबाइल के लिए पैसे मांगने से परेशान रामबाबू ने अपने घर में कमरा बंद कर गले में रस्सी का फंदा डाल लिया। घरवालों ने जब खिड़की से रामबाबू को फांसी लगाते देखा तो चीख पुकार मच गई। फौरन ही यूपी 100 नंबर पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
घरवाले दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच यूपी 100 पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर रामबाबू को फंदे से उतारा और परिजनों के साथ उसे लेकर नजदीकी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि घरवालों के मुताबिक रामबाबू का बेटा उससे मोबाइल की मांग कर रहा था। जिसके कारण मजदूर ने जान देने का प्रयास किया था। फिलहाल वह अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन