फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer's house worth six and a half million

किसान के घर साढ़े छह लाख की चोरी

Thu, 20 Jul 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 20 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer's house worth six and a half million
-चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड़ के किसान के घर से बुधवार रात चोर नगदी जेवर सहित करीब साढ़े छह लाख का माल पार कर ले गए। चोर किसान की दोनाली लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए। किसान ने रात में ही 100 पर पुलिस को सूचना दे दी। सुबह फारेंसिक टीम और एएसपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस किसी करीबी का हाथ होने का शक जता रही है, दो लोगों को उठाया भी गया है।
विज्ञापन

 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेंड़ गांव निवासी किसान सीताराम पुत्र ग्यासी कुशवाहा और उनका परिवार बुधवार रात छत पर सो रहा था। रात में चोर उनके घर में घुस आए। चोर कमरों से अटैची, बक्सों से 45 हजार रुपये और दो हार सोने के, दो जोड़ी चूड़ियां, दो टॉप्स, दो अंगूठी, बाला, चांदी का बिछुआ, दस जोड़ी पायल, दो जोड़ी झल्लर पेटी, चार लच्छे सहित करीब छह लाख के जेवर और सीताराम की दोनाली लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए। रात करीब बारह बजे सीताराम की आंख खुली। वह छह से नीचे उतरे तो कमरों के ताले खुले पड़े थे। कमरों में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। स्वाट और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके पर पड़ताल की। सीताराम ने बताया कि दो बेटे कोंच एवं जालौन में रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार सुबह खाली अटैचियां और बक्से घर के पास तालाब के किनारे पड़े मिले। बेटे संजीव ने बताया कि चाभियां पिता के कमरे में थी, चोर पहने उसी कमरे में गए। माल लेकर मुख्य गेट से बाहर निकल गए। बताया कि पड़ोसी के खपरैल पर चढ़कर चोर मकान में घुसे। पुलिस का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, उसी आधार पर जांच की जा रही है। चोरी में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है। क्योंकि चोरों को पता था कि कहां चाभियां रखी हैं और कहां-कहां नगदी व जेवर। एएसपी ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सीताराम ने बताया कि चुनाव के दौरान लाइसेंसी बंदूक कोतवाली में जमा करा दी थी। बुधवार को वह कोतवाली से बंदूक लेकर आए थे। बंदूक के पास कारतूस की भी खूंटी पर टंगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में दो संदिग्ध बाइक इलाके में देखी गईं थीं।
विज्ञापन


चोरी का खुलासा न होने से लोगों में  आक्रोश
जालौन। एक माह पूर्व नगर की सीमा पर स्थित श्रीबिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर में रखी 25-30 हजार की नगदी एवं चांदी के मुकुट चुरा ले गए थे। लेकिन अभी तक चोर न पकड़े जाने से मंदिर के पुजारी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते माह 28 जून की रात को अज्ञात चोर ने श्रीबिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर का ताला तोडकर मंदिर में चढ़ौती के रखे 25 से 30 हजार रूपए 500 ग्राम वजन के चांदी के तीन मुकुट व तिलक चुरा ले गए थे। मंदिर के पुजारी नानक चंद्र मिश्रा निवासी मोहल्ला ओझा ने  चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर दी थी। अब तक कोतवाली पुलिस चोरी के मामले का ख्ुालासा नहीं कर सकी। पुजारी व ग्रामीणों  ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चोरी के मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed