फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer's death by falling from the roof of the house

मकान की छत से गिरकर किसान की मौत

Sun, 30 Jul 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sun, 30 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death by falling from the roof of the house
आटा में किसान के घर विलाप करती महिलायें - फोटो : अमर उजाला
आटा। मकान की छत से गिरकर किसान की मौत हो गई। वह मकान के छत के खपरैल सही कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह आंगन में आ गिरा। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। आटा निवासी फूल सिंह (48) पुत्र वैजनाथ शुक्रवार शाम कच्चे मकान की छत पर चढ़कर खपरैल ठीक कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और आंगन में आ गिरा। सिर में चोट आने की वजह से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने जब उसके गिरने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर आये। वह उसे उठाकर तुरंत कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते वक्त फूल सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। फूल सिंह की मौत की खबर घर पहुंचते ही वहां पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। किसान का शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। किसान की पत्नी फूला रानी पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई और किसान के पुत्र कल्लू व नीरज का भी रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed