{"_id":"87d51aab9a983ab32ec8ece509c2d243","slug":"farmer-killed-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम कर रहे किसान की रविवार की शाम बिजली
विज्ञापन
गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची
जालौन कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव गिधौसा निवासी श्यामसुंदर साहू (50) अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बूंदाबांदी के बीच अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बदहवास मौके पर पहुंचे। शव देखकर चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर कोतवाल एके सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।