फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the house beaten up Saraf for not providing protection money

रंगदारी न देने पर सराफ को घर में घुसकर पीटा

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Entered the house beaten up Saraf for not providing protection money
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

रंगदारी न देने पर स्कार्पियो सवार दबंगों ने बुधवार रात एक सराफ के घर में घुसकर उसे तमंचे की बट से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आए परिजनों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी कोतवाली पहुंचा और चार हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मुहल्ला बघौरा निवासी बबलू सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसका पड़ोसी योगेंद्र यादव उसे आएदिन परेशान करता है और रंगदारी में 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो बुधवार रात करीब आठ बजे अपने साथी मानवेंद्र यादव, अनुराग व प्रमोद यादव के साथ स्कार्पियो से उसके घर आ धमका और पैसे की मांग की जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया  तो हमलावरों ने मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुनकर परिजन बचाने आए तो हमलावरों  ने उनके साथ भी मारपीट की। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े तो हमलावरों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील तिवारी ने मेडिकल परीक्षण को भेजकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed