{"_id":"cee853d700720d9df2beffa70c16cde3","slug":"encounter-six-aslha-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में छह असलहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में छह असलहा तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के कुईया रोड स्थित पुलिया के
विज्ञापन
पास आधा दर्जन असलहों के सौदागर बैठे हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना साथी दरोगा रमेश कुमार, मनोज गुप्ता, अरुण
तिवारी सिपाही चंद्र देव सिंह, सुधीर दुबे, संग्राम सिंह के साथ में कुईया
रोड पहुंचे। पुलिया पर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और
खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और भाग रहे बदमाश विक्रम सिंह कुशवाहा, श्याम किशोर उर्फ छोटू निवासी सुशील नगर, शिवम चौहान निवासी नया पटेलनगर, अजहरु निवासी मुहल्ला चौधरयाना बाराबंकी, धीरेंद्र यादव निवासी बनफरा व मनोज श्रीवास्तव निवासी नया पटेल नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में विक्रम व श्याम किशोर से
एक-एक इंग्लिश पिस्टल व 26 कारतूस व शिवम, अजहरु, धीरेंद्र व मनोज से एक-एक 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद कर इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस मुठभेड़ आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी एन कोलांचि ने पुलिस टीम को सफलता पर बधाई दी है।