{"_id":"5bdde5ffbdec22699b14992f","slug":"elderly-death-of-tractor-collapsed-grandson-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, नाती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, नाती घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर बैठे लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेढ़र थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी प्रभूदयाल झा(75) शनिवार की दोपहर अपने नाती हिमांशु के साथ बाइक से माधौगढ़ आ रहे थे। तभी कैलोर के पास ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार नाना और नाती गड्ढे में जा गिरे। राहगीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
जहां डाक्टर ने प्रभूदयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माधौगढ़ कोतवाल रामसहाय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना जब घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन