फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dumper entered the bike , the young man 's death

डंपर में घुसी बाइक, युवक की मौत

Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Sun, 20 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dumper entered the bike , the young man 's death

हमीरपुर से उरई रिश्तेदारी आ रहे दो युवकों की बाइक

विज्ञापन
आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हमीरपुर जनपद के गांव गुटकबारा निवासी बृजेश कुमार (25) पुत्र रामजीवन अपने साथी नरेंद्र सिंह निवासी हरसुनडी के साथ बाइक से उरई जा रहा था। उरई-राठ मार्ग स्थित जैसारीकलां गांव मोड़ के पास आगे चल रहे डंपर के चालक ने ब्रेक लगा दी।

अचानक डंपर रुकने पर बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर बृजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक उरई में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed