{"_id":"5944253c4f1c1b40718b4802","slug":"doctor-s-daughter-in-law-s-body-hanged-by-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला डॉक्टर की बहू का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला डॉक्टर की बहू का शव
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के घर पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की बहू का शव घर में पंखे के सहारे फांसी से लटका मिला। डॉक्टर और परिवार के लोग मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पास पड़ोस के लोगों ने मायके वालों को सूचना दी। युवती की शादी हुए आठ माह ही हुए थे। गुस्साए मायके वालों ने पुलिस के सामने ही घर में तोड़फोड़ की। पिता ने डॉक्टर के परिवार वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल महाराज सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी डॉ. अशोक कुमार दुबे (बीएमएस) की पुत्रवधू शिवानी पत्नी आशुतोष का शव शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उसके कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। मकान के बाहर ताला लगा था। पास पड़ोस के लोगों ने मायके वालों और पुलिस को जानकारी दी। गेट का ताड़ा तोड़कर भीतर घुसी पुलिस को शिवानी का शव लटकता मिला। पास में ही कुर्सी भी गिरी पड़ी थी।
विज्ञापन
शिवानी के पिता कृष्ण मोहन निवासी तीतरा खलीलपुर थाना कोंच ने बताया कि दामाद आशुतोष प्राइवेट शिक्षक है। पिता के मुताबिक बेटी की शादी पिछले साल 24 नवंबर को की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। इसकी शिकायत बेटी ने कई बार की थी तो समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पति, सास और ससुर ने मिलकर ही बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन
शिवानी का देवर शहर के बाहर कहीं नौकरी करता है। यहां बेटी सास, ससुर और पति के साथ रहती थी। तीनों ताला डालकर फरार हैं। इंस्पेक्टर महाराज सिंह ने बताया कि पुलिस को मायके वालों ने ही सूचना दी थी। सीओ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।