फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DIG reached village, a murder accused arrested

डीआईजी पहुंचे गांव, धरा गया एक हत्यारोपी

Wed, 10 Apr 2019 12:10 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 10 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
DIG reached village, a murder accused arrested
घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते डीआईजी - फोटो : amar ujala

 कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर गांव में फसल कटवाने के दौरान बुजुर्ग किसान जगराम व उनकी पत्नी विद्यादेवी की सोमवार को हुई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दंपति के पुत्र निर्भय सिंह की तहरीर पर रामस्वरूप,  शिवशंकर, भोलाराम व अमित कुमार, प्रीतम पुत्र शिवशंकर, करन पुत्र रामस्वरूप, कामता प्रसाद पुत्र नाथूराम सभी निवासी कुरहना कोतवाली कालपी व वीरेंद्र कुमार पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम सरसौखी कोतवाली उरई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


घटना के बाद से सक्रिय पुलिस ने मंगलवार सुबह भागने की फिराक में खड़े हत्यारोपी कामता प्रसाद पुत्र नाथूराम को गांव के स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इसका खुलासा मंगलवार को एसपी कार्यालय में एसपी स्वामीप्रसाद व एएसपी डा.अवधेश सिंह ने किया।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार शाम ही डीआईजी सुभाष बघेल भी कुरहना आलमगीर पहुंचे व ग्रामीणों से पूछताछ की। डीआईजी ने कोतवाली पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। डीआईजी से मृतक के परिजनों ने सुरक्षा की मांग की है। कहना है कि जमीन के लिए आरोपी उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। डीआईजी ने फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद
कालपी के कुरहेना गांव में जिस छह बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर हत्या हुई है। बताते हैं कि उस जमीन का शर्तिया बैनामा मृतक ने कई वर्ष पूर्व उरई निवासी अन्नू अहिरवार को किया था। फिर कब्जा न कर पाने के चलते अन्नू ने उस छह बीघा जमीन का बैनामा सरसौखी निवासी वीरेंद्र कुमार को कर दिया था। वीरेंद्र कुमार भी उस जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए और तबसे लगातार मामला न्यायालय में लंबित है और मृतक जमीन पर काबिज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed