फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dengue fever and two deaths, including child

डेंगू व बुखार से बच्ची सहित दो की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 16 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue fever and two deaths, including child
dengue
जिले में संक्रामक बीमारी, बुखार व डेंगू से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को अलग अलग जगहों पर डेंगू व बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत हो गई। चतेला निवासी बालिका का इलाज कानपुर में चल रहा था। पर पैसे के अभाव में परिजन उसे घर ले आए। शुक्रवार की शाम हालत बिगड़ने पर बालिका ने दम तोड़ दिया। वहीं संदी गांव निवासी
विज्ञापन


एक अधेड़ की बुखार से मौत हो गई है।   कदौरा थाना क्षेत्र के गांव चतेला निवासी जकी अहमद की छह वर्षीय बेटी यासीन डेंगू की चपेट में आ गई थी। परिजन उसका इलाज कानपुर मे करवा रहे थे। रुपयों के अभाव में परिजन उसे गुरुवार को वापस घर ले आए। शुक्रवार को यासीन की तबियत अचानक बिगड़ गई। घर पर ही उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत से
विज्ञापन


परिवार में मातम छा गया है। गांव के लोग भी संक्रमण व डेंगू को लेकर दहशत में हैं। वहीं आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी निवासी विशेश्वर पांचाल (45) भी बुखार की चपेट में थे। इनकी शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गौरतलब है कि जिले के दर्जनों गांव इस समय संक्रमण की चपेट में हैं। संक्रमण क े चलते लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। डेंगू व
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से होने वाली मौतों की संख्या एक दर्जन के लगभग पहुंच चुकी है। लगातार हो रही मौतों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप है और संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने में विभागीय अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed