फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Delhi gang rape of the young woman in the van lift

दिल्ली की युवती को वैन में लिफ्ट दे किया गैंग रेप

Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi gang rape of the young woman in the van lift
महिला के साथ रेप - फोटो : self

उरई (जालौन)। दिल्ली से ट्रेन के जरिए यहां रिश्तेदारी में आई युवती को तीन युवकों ने लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। किसी तरह नदीगांव थाने पहुंची युवती ने आपबीती बताई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रेप व मारपीट का मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।  दिल्ली के चांदनी चौक की 20 वर्षीय युवती बुधवार शाम 7 बजे ट्रेन से उरई रेलवे स्टेशन पर उतरी। उसे रिश्तेदारी में नदीगांव जाना था। वह शहर के काेंच बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी तीन युवकों ने उसे नदीगांव छोड़ने का झांसा देकर अपनी मारुति वैन में बैठा लिया। वैन चलते ही युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया, फिर नदीगांव ले गए। वहां पुराने बस स्टैंड के जंगल में ले जाकर तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया और किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। युवती के मुताबिक आरोपियों में दो के नाम राजा सिंह व रिशी खां हैं। इनकी आपस में बातचीत से वह उनके नाम जान सकी। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में तीसरे युवक को अज्ञात के रूप में दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed