फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of elderly by truck collision

ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sat, 19 May 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 19 May 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of elderly by truck collision
मेवालाल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम किरवाहा निवासी किसान मेवालाल (65) शुक्रवार को अपने परिवार के नरेंद्र मिश्रा पुत्र मुन्नीलाल के साथ ट्रैक्टर ट्राली से अपनी उपज का गेहूं बेचने के लिए औरैया शहर की गल्ला मंडी गए थे। वहां पर गेहूं बेचकर देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गांव आ रहे थे। वह जैसे ही कुठौंद के हटहा सलेमपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे मौरंग लादे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चला रहे नरेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्राली समेत अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटा। वह दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। उनकी चीख पुकार सुनकर उधर से निकल रहे राहगीर दौड़कर ट्रैक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मेवालाल की मौत हो चुकी थी। साथ ही नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सिर फट गया था और एक आंख निकल गई थी।
विज्ञापन


उसकी हालत देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित करते हुए आनन फानन में निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र को हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में हादसे की खबर पहुंचते हुए कोहराम मच गया। परिजन तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed