फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cow-laden truck overturned, two dead

गाय लदा ट्रक पलटा, दो मरीं

Tue, 22 Mar 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 22 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cow-laden truck overturned, two dead
मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
मवेशियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर जालौन-बंगरा मार्ग पर स्थित ग्राम सुढ़ार के पास पलट गया। भूसे की तरह लादी गई गायों में दो की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक गायें घायल हो गईं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि ट्रक मालिक के खिलाफ  पशु क्रू रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 5 बजे करीब एक तेज रफ्तार ट्रक जालौन-बंगरा मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान सुढ़ार गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सुबह जब लोग टहलने निकले लोगों ने गायों से लदा ट्रक  पलटा देख पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल ही कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन


लालबाहदुर यादव के साथ चौकी प्रभारी मुकेश कुमार, एसआई सलमान अली समेत समूचा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके कुछ देर बाद ही सीओ कुलदीप सिंह व एसडीएम प्रेमचंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया तथा घायल गायों का इलाज शुरू कराया। उधर, ट्रक के पलटते ही ट्रक चालक समेत सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सभी लोग मौके से भाग निकले। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रक के नंबर से पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। ट्रक मालिक व ट्रक चालक के खिलाफ  पशु क्रू रता


अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही दोनों के खिलाफ  गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में पटिया लगाकर दो मंजिलें बनाई गईं थीं। जिनमें 70 गायों को लादा गया था। ट्रक पलटने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा गायें जख्मी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed