{"_id":"5b16d28e4f1c1b9f6e8b6605","slug":"conch-police-caught-illegal-assailant-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोंच पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोंच पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री
जालौन
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
असलहा तस्करों के बारे में जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोंच पुलिस और स्वाट टीम ने ग्राम बरसेसी में दबिश देकर अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फैक्ट्री से बंदूक, रायफल, तमंचे, कारतूस के अलावा असलहा बनाने के औजार भी मिले हैं। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया है, जो कि काफी समय से असलहा बनाने का काम करते थे। दोनों से उनके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कोंच कोतवाल विनोद मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी बृजनेश यादव ने बरसेसी स्थित श्रीराम यादव पुत्र संतराम यादव के मकान पर छापा मारा। जहां श्रीराम और उसका साथी जालौन निवासी रतीराम असलहा बना रहे थे। दोनों को पुलिस ने रंग हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
मौके से पुलिस एक-एक बंदूक और रायफल के अलावा दो तमंचे, पांच कारतूस, कुछ अधबने तमंचे और औजार भी मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने असलहा फैक्ट्री चलाने की बात स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके साथियों का भी पता कर रही हेै।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोग एजेंट के माध्यम से खदानों में अवैध असलहों की सप्लाई करते थे। जबसे मौरंग की खदानें खुली है, तभी से इनके पास डिमांड भी बढ़ी है। पहले ये लोग आसपास के जिलों में भी सप्लाई किया करते थे।
रतीराम है शातिर
पुलिस ने बताया कि रतीराम शातिर कारीगर है, वह पहले भी असलहा बनाने के आरोप में आटा और जालौन से जेल जा चुका है। असलहा बनाना ही उसका धंधा बन चुका है। पुलिस को काफी दिनों से रतीराम की तलाश भी थी।
चोरी गए असलहों पर भी संदेह
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों से चोरी गए असलहों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि जिले से चोरी गए असलहों जैसे लाइसेंसी रायफल, बंदूक आदि को तोड़कर उसे फिर से बनाने का काम भी यही लोग करते हैं।