{"_id":"57d837b34f1c1bef30d48351","slug":"chain-came-to-the-temple-to-the-woman-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर दर्शन करने आई महिला की चेन लुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर दर्शन करने आई महिला की चेन लुटी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
शहर के हनुमान मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर चोराें ने महिलाआें के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। एक पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जबकि तीन महिलाएं बिना पुलिस को सूचना दिए घर चली गई। पुलिस की सर्विलांस टीम मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जालौन कोतवाली के मुहल्ला बापू साहब निवासी धर्मेंद्र सक्सेना पत्नी व साली
पूर्णिमा सक्सेना के साथ कार से उरई मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आए थे। वह दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे ही थे तभी एक शातिर चोर ने पूर्णिमा के गले में पड़ी करीब दो ताला सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। उसने आवाज भी लगाई लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण चोर भीड़ में गुम हो गया।
पीड़िता कोतवाली पहुंची और चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। कोतवाल जेपी यादव ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही
विज्ञापन
है। वहीं, शहर के जेल रोड सिथत ठडेश्वरी मंदिर परिसर में महिला चोरों ने महिलाआें की लाइन में लगकर भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिलाआें की सोने की चेन तोड़कर भीड़ में मिल
गई। महिला दरोगा संजना सिंह ने कई संदिग्ध महिलाआें की तलाशी ली लेकिन नतीजा सिफर निकला। पीड़िताआें ने कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी इससे उनका नाम पता नहीं चल सका।