{"_id":"5bf44d57bdec22694d432e65","slug":"car-fall-in-canal-two-killed-including-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार, किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में गिरी कार, किसान समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नहर से कार निकालते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच से लगभग चार किमी दूर पिंडारी-कोंच रोड पर पिंडारी से कोंच की तरफ आ रही एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर घुसिया मोड़ पर स्थित नहर में जा गिरी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वे मौके की ओर दौड़ पड़े और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पानी के अंदर कार में फंसे दो लोगों को शीशे तोड़ कर अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों की शिनाख्त रामशंकर उर्फ जजमेंट पुत्र कन्हैयालाल व दूसरा उसका नौकर मंजुवन उर्फ लऊ पुत्र घनाराम अहिरवार दोनों निवासी पचोखरा के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना की गई। रोते बिलखते घरवाले भी कुछ ही देर में सीएचसी पहुंच गए। रामशंकर किसानी करते थे और गाड़ी उनकी शिक्षिका पत्नी सोमा के नाम पर है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रामशंकर अपने ताऊजी के घर में होने वाले तुलसी विवाह में शामिल होने के लिए ग्राम बोहरा जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन