फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader's house stolen two lakhs

भाजपा नेता के घर दो लाख की चोरी

Tue, 30 Apr 2019 11:51 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 30 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's house stolen two lakhs
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सोमवार को भाजपा के सेक्टर संयोजक ग्राम चतेला निवासी श्रवण कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद सोमवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर छत पर सोने चले गए रात में जब उनकी नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा देखा तो चोरी की आशंका हुई। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्सा एवं सेफ का ताला टूटा था और सारा सामान अस्त व्यस्त था तब उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 व कदौरा पुलिस को दी ।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को श्रवण कुमार ने बताया कि घर में ही परचून की दुकान किए है, जिस कारण दुकान के सामान के लिए कुछ पैसा घर में ही रखा था। गर्मी की वजह से वह परिजनों सहित छत पर सोने गए था। रात में जब वह टायलेट जाने के लिए उठे तो मुख्य दरवाजा खुला व घर में सामान अस्त व्यस्त मिला। चोर 60 हजार रुपये नगद, झुमकी, तोड़िया, मंगलसूत्र आदि जेवर सहित 2 लाख रुपये का माल लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कहा कि जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा भी गया है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी करीबी का हो सकता है हाथ
ग्राम चतेला के भाजपा नेता के घर हुई चोरी की वारदात को पुलिस करीबी का हाथ होना मान रही है। पुलिस का कहना है कि नेता का घर गांव के काफी अंदर है, ऐसे में चोरों ने सिर्फ एक ही घर को निशाना बनाया और चले गए, यह बात समझ के परे है। फिलहाल पुलिस इसी बिंदु को आधार मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाई पहुंचे थाने, की कार्रवाई की मांग
ग्राम चतेला में भाजपा नेता के घर में हुई चोरी की जानकारी पाकर भाजपा नेता जगत नारायण विश्वकर्मा समेत दो दर्जन भाजपाई थाने पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घटना का दो दिन के अंदर खुलासा किया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed