{"_id":"5cf5690fbdec22076100cf5e","slug":"bjp-leader-expelled-from-party-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी का आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
Tue, 04 Jun 2019 12:08 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
15 मई को प्रकाशित खबर
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में रैली की थी। रैली में टेंट हाउस संबंधी इंतजामों के नाम पर राजेंद्र वर्मा ने सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार से आठ लाख रुपये ठग लिए थे। मामले में 14 मई को राजेंद्र वर्मा को विधायक की शिकायत पर हरदोई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया था और कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
राजेंद्र वर्मा जिले में भाजपा के जाने पहचाने नेता माने जाते रहे हैं और वह जालौन-भोगनीपुर व गरौठा संसदीय सीट से सांसदी की भी दावेदारी कर चुके हैं इसलिए खबर के बाद जिले में राजेंद्र को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। तब राजेंद्र वर्मा भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि पुलिस की कार्रवाई के बाद पार्टी स्तर पर भी राजेन्द्र वर्मा पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राजेंद्र वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठन के साथ धोखाधड़ी में लिप्त होने की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नागेंद्र का कहना है कि पार्टी के बड़े नेताओं की सहमति से ही निष्कासन का फैसला किया गया है।
विज्ञापन