{"_id":"5caf7e85bdec22146453856f","slug":"biker-rider-robbed-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को लूटा
Thu, 11 Apr 2019 11:21 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
लूट की घटना के बारे में बताता हरीशंकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच मार्ग पर ग्राम पनयारा भदारी के बीच तीन बाइक सवार बदमाशों ने उरई से कोंच जा रहे व्यापारी एवं भाजपा नेता हरीशंकर पुत्र प्रभुदयाल निवासी समथर, झांसी को चाकू दिखाकर 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर एसपी स्वामीप्रसाद भी मौके पर पहुंचे। हरीशंकर ने पुलिस को बताया समथर में बीज भंडार की दुकान किए हैं और भाजपा के सेक्टर प्रभारी भी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित हरीशंकर ने बताया कि वह दुकान के लिए कीटनाशक दवाएं खरीदने बाइक से उरई आए थे। गुरुवार दोपहर एक बजे बाइक से कोंच जा रहे थे। लघुशंका के लिए पनयारा व भदारी के बीच बाइक रोकी तभी पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसके 35 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे बिना नंबर की नीले रंग की पल्सर बाइक लिए थे। कोतवाल का कहना है कि लूट के बाद भी व्यापारी के पास सात हजार रुपये व दो मोबाइल जेबों में मिले हैं। जिससे लग रहा है कि मामला संदिग्ध है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन