फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riders couple, son robbed of half a million

बाइक सवार दंपति, पुत्र से पांच लाख की लूट

Tue, 05 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riders couple, son robbed of half a million
बैंक में मौजूद एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी व उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर जा रहे बाइक सवार दंपति और उनके पुत्र से पांच लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात मंगलवार दिनदहाड़े उरई कोतवाली क्षेत्र में हुई। एसपी बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों के फोटो निकलवाए, पर लुटेरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई हैं। कोतवाली में दो अज्ञात लुटेराें के खिलाफ लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन


दर्ज की गई है। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव कुदईया निवासी हुकुम सिंह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने पिता मातादीन व मां के साथ बाइक से राजमार्ग स्थित बैंक आफ इंडिया पहुंचा। यहां पिता के खाते से पांच लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर बाइक से गांव लौट रहे थे। काेंच रोड स्थित सुहाग महल विवाहघर के पास पल्सर बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और मारपीट
विज्ञापन


कर रुपयाें से भरा बैग छीनने लगे। विरोध पर लुटराें ने हुकु म के सिर पर तमंचा तान दिया। इस पर उसने बैग छोड़ दिया। लुटेरे बैग लेकर कोंच रोड की ओर भाग गए। लूट की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीओ जंगबहादुर, कोतवाल आलोक सक्सेना, एसटीटी प्रभारी आरिफ खां सर्विलांस सेल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां छानबीन के बाद बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धाें के
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो निकलवाए। एसपी ने शहर के घंटाघर आदि स्थानाें पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, पर लुटेरों का सुराग नहीं मिला। एसपी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए चार टीमाें को लगाया गया है। जिले में पिछले चार दिन में लूट की यह चौथी वारदात है। इससे पहले काेंच कोतवाली क्षेत्र में भी लुटेराें ने सराफ से पांच लाख के नगदी-जेवर लूट लिए थे। पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed