{"_id":"5b1432b54f1c1bda6e8b614c","slug":"bike-collided-with-dcm-dumper-twelve-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मार डीसीएम से भिड़ा डंपर, बारह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को टक्कर मार डीसीएम से भिड़ा डंपर, बारह घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खंदक में पड़ा डंपर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। शनिवार की रात अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद यह भूसा लदी डीसीएम से जा भिड़ा। इससे बारह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 12 बजे भूसा ठेकेदार मोइन खान पुत्र इनायत खान निवासी मुहल्ला गाड़ी खाना साथी दयाराम के साथ डीसीएम में चतेला से भूसा लदाकर मोटरसाइकिल से कदौरा तरफ आ रहा था। चिरईया नाला चतेला के पास डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों बाइक सहित गड्ढे में जा गिरे। इसके बाद वाहन से नियंत्रण खो बैठे डंपर चालक ने पीछे भूसा लाद कर आ रही डीसीएम में भी टक्कर मार दी और फिर डीसीएम भी गड्ढे में जा घुसी। इससे डीसीएम में सवार हामिद (25), राशिद (20), कासिम (18), मुन्ना (20), इस्माइल (30), शाहरुख (18), यासीन (30), बदरुद्दीन (32), गुड्डा (25), खुंटी (30) निवासी ग्राम बागी व चालक मोहम्मद उमर (27) घायल हो गए।
विज्ञापन
गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने यूपी 100 व एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। डंपर चालक रामकुमार (35), परिचालक हीलेंद सिंह (23) व हेल्पर जयसिंह (20) निवासी श्रीनगर घाटमपुर भी दुर्घटना में घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डंपर के परिचालक व हेल्पर को रेफर कर दिया गया। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि डंफर चालक शराब के नशे में धुत था।