{"_id":"577aa0a74f1c1b6d697fa6a5","slug":"armed-robbers-looted-in-broad-daylight-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र लुटेराें ने युवक को दिनदहाड़े लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र लुटेराें ने युवक को दिनदहाड़े लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रहे युवक को चार सशस्त्र लोगाें ने सोमवार को दिनदहाड़े रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर लूट लिया। पीड़ित गोहन थाने पहुंचा और आरोपियाें के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। गोहन थाना क्षेत्र के गांव मजीठ निवासी कल्लू तिवारी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे
वह गोहन स्थित बैंक से 26 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी गांव के पहले पुलिया पर उसे हरिओम व मृदुल ने अपने दो अज्ञात साथियाें के साथ उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और मारपीट कर 26 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ ने बताया कि मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। वह जांचकर कार्रवाई कर रहे हैं।
ऑटो से घर जा रही महिला के गहने लूटे
पिता के साथ मायके जा रही महिला को बाइक सवार तीन बदमाशाें ने आटो चालक को तमंचे के बल पर रोक लिया और महिला के गले से सोने का हार लूटकर भाग गए। महेबा निवासी पप्पू महाराज सोमवार को अपनी बेटी पूनम को उसकी ससुराल बांदा से घर लेकर आ रहे थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह जोल्हूपुर मोड़ से आटो में बैठकर महेबा जा रहे थे। जब आटो बीहड़ स्थित जोंधर नाले के
विज्ञापन
पास पहुंचा तो तभी बाइक सवार तीन लुटेराें ने तमंचे के बल पर आटो रोक लिया और पूृनम के गले से सोने का हार लूटने लगे। जब पिता ने विरोध कि या तो उसके साथ मारपीटकर भाग गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।