{"_id":"5caf80c7bdec22141d19f818","slug":"another-accused-arrested-for-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2019 11:30 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी के बारे में जानकारी देते एसपी स्वामी प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुरहना आलमगीर में चार दिन पूर्व खेत पर फसल की कतराई कराते समय जगराम पुत्र मइयादीन, विद्यावती उर्फ कम्मो पत्नी जगराम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। दंपति के पुत्र निर्भय सिंह ने कालपी कोतवाली में सात नामजद लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमें एक हत्यारोपी कामता प्रसाद पुत्र नाथूराम निवासी कुरहना आलमगीर को पुलिस ने 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के निबाड़ी तिराहे के पास दूसरा हत्यारोपी रामस्वरुप पुत्र भुल्ली उर्फ भोलाराम निवासी कुरहना आलमगीर को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी रामस्वरूप पर कालपी कोतवाली में पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन