फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नदीगांव फायरिंग कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

नदीगांव फायरिंग कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
नदीगांव फायरिंग कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
कोंच। दो दिन पहले नदीगांव पुलिस और वारंटी के बीच हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को और दबोच लिया है, एक उसी दिन गिरफ्तार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कोतवाल कोंच संजय कुमार गुप्ता को मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि 25 जनवरी की दोपहर नदीगांव थाना पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में वारंटी अनार सिंह यादव को पकडने गई थी और वारंटी तथा उसके सहयोगी पुलिस पार्टी पर हमला कर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। इस प्रकरण को लेकर एसओ नदीगांव अशोक कुमार सोनकर ने वारंटी अनारसिंह के साथ गिरेंद्र सिंह पुत्र
विज्ञापन


मलखान सिंह, रणवीर सिंह उर्फ रानू पुत्र अनार सिंह, राहुल पुत्र संतोष, गोविंद सिंह पुत्र ज्ञानसिंह, मंगल सिंह उर्फ ठकू पुत्र दयाराम तथा बलईं पुत्र छक्की निवासी सभी नदीगांव के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था और जांच प्रभारी निरीक्षक कोंच संजयकुमार गुप्ता को दी थी। रविवार को कोंच कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने मामले के एक नामजद आरोपी मंगलसिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीगांव कांड के शेष आरोपियों की पकड़ने के लिए पुलिस लगातार हाथ पांव मार रही है लेकिन फिलहाल वे पुलिस पकड़ से काफी दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें मार रहीं है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया है कि तीन टीमें बनाई गई हैं। जिसमें सीओ शीशराम सिंह के नेतृत्व में कोतवाल कोंच संजय कुमार गुप्ता, एसओ नदीगांव अशोक कुमार सोनकर तथा सर्विलांस टीम प्रभारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed