{"_id":"5c95298fbdec22147760f60f","slug":"81553279375-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेडख़ानी करने वाले शोहदों को पब्लिक ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से छेडख़ानी करने वाले शोहदों को पब्लिक ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा/रामपुरा (जालौन)। होली के हुड़दंग के बीच शोहदों ने भी खूब उत्पात मचाया। कदौरा और रामपुरा में शोहदों ने किशोरियों के साथ छेड़खानी की। शोरशराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों ही मामलों में शोहदों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
कदौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम गांव का ही युवक नीरज उसके घर में घुस आया और 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग पहुंच गए और नीरज को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोहदा पिछले काफी दिनों से बेटी को तंग कर रहा था। थाना प्रभारी कामता प्रसाद के मुताबिक तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, रामपुरा में एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 9 साल की बेटी गुरुवार की दोपहर खेत पर बेर तोड़ने गई थी, तभी गांव के ही 40 वर्षीय दिलीप ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने दिलीप को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं दिलीप के परिजनों का कहना है कि वह खेत की रखवाली कर रहा था और उसने बेर तोड़ने से मना किया तो बेवजह फंसाया जा रहा है।