Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The unpaved road could not be paved in three years

Yamuna Nagar News: तीन साल में कच्चा रास्ता नहीं किया जा सका पक्का

Wed, 25 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The unpaved road could not be paved in three years
गांव नाचरौन के पास कच्चा पड़ा रास्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव नाचरौन, मंधार और माधोबांस की कृषि भूमि के साथ लगने वाला पक्का रास्ता तीन वर्ष से कच्चा पड़ा है। आवर्धन नहर की मरम्मत के दौरान वर्ष 2022 में सिंचाई विभाग की ओर से इस रास्ता उखाड़ गया था। उस समय अधिकारियों ने नहर की मरम्मत होने के बाद रास्ता दोबारा पक्का बनाने का आश्वासन दिया था, परंतु तीन वर्ष बीतने के बाद रास्ता नहीं बनाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 में तत्कालीन रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने रास्ता को पक्का करवाया था। इस रास्ते का लाभ तीनों गांवों के किसानों के साथ हजारों लोगों को मिल रहा था। वर्ष 2022 में आवर्धन नहर की मरम्मत के दौरान गांव नाचरौन, मंधार और माधोबांस की कृषि भूमि के साथ लगते पक्का रास्ता उखाड़ दिया गया था।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रास्ते को नए सिरे से पक्का करवाने की बात कही थी, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण डॉ. लाभ सिंह, कुलदीप सिंह, कंवरपाल, चैन पाल, मंजुबास, रणबीर, पवन सिंह, रामशरण, सूर्या कांबोज, भूपेंद्र कांबोज ने बताया कि वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा रास्ता होने से किसानों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि तीनों गांवों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रास्ते को जल्द से जल्द पक्का करवाया जाए, ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके। इस बारे में एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी कि रास्ता कच्चा क्यों छोड़ा गया है। यदि कोई अड़चन है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed