फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विद्यालय से लौटते वक्त शिक्षिका लापता, हड़कंप

विद्यालय से लौटते वक्त शिक्षिका लापता, हड़कंप

Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय से लौटते वक्त शिक्षिका लापता, हड़कंप
जालौन। स्कूल पढ़ाने गई प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका लौटते वक्त संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने पुत्री की गुमशुदगी की सूचना दी। वहीं, पुलिस शिक्षिका की तलाश में जुट गई है। इलाके में भी शिक्षिका के लापता होने से हड़कंप है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरउवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका नीता देवी गुरुवार को विद्यालय पढ़ाने गई थीं। उन्हें बाजार से कुछ खरीदारी करनी थी। इसलिए दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह प्रधानाध्यापिका रीना से अवकाश लेकर विद्यालय से चली आईं। शाम 4 बजे तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो शिक्षिका के पिता चुर्खीवाल निवासी राघवराम ने नीता को फोन मिलाया।
विज्ञापन


लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका से नीतू के बारे में जानकारी ली। जिसमें पता चला कि वह तो डेढ़ बजे ही विद्यालय से निकल चुकी है। पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी की ड्यूटी सिकरीराजा स्थित इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा में लगी थी, लेकिन गुरुवार को ड्यूटी न होने के कारण वह अपने तैनाती वाले विद्यालय में गई थी। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें शिक्षिका की तलाश में लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed