फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   75 thousand for the additional magistrate's account

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के खाते से 75 हजार निकाल लिए

Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 06 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
75 thousand for the additional magistrate's account
demo - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह का माधौगढ़ की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। शनिवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से उनके बैंक खाते के एटीएम का पासवर्ड लाक होने की बात कही। उसने एटीएम का पासवर्ड पूछा और सही कराने की बात कही। मजिस्ट्रेट ने उस पर भरोसा कर एटीएम का पासवर्ड और खाते की अन्य जरूरी जानकारी उस अंजान व्यक्ति को दे दी।

विज्ञापन


कुछ ही देर बाद मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके खाते से रुपये निकलना शुरू हो गए थे। पहला मैसेज 25 हजार रुपये का आया। कुछ ही देर में एक के बाद एक ट्रांजेक्शन होते गए। जब तक वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके खाते से 75 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। मजिस्ट्रेट ने तुरंत माधौगढ़ स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक को फोन कर जानकारी दी। इस पर बैंक प्रबंधन ने आनन फानन में खाता बंद कर दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पहुंच कर खाते से रुपये निकलने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में जब मजिस्ट्रेट से संपर्क का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच पाया गया।  इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि सोमवार को बैंक खुलने पर पता किया जाएगा कि रुपये किस एटीएम से निकले हैं। इसके अलावा साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।  एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मोबाइल काल पर अपने बैंक एकाउंट संबंधी जानकारी न दें। कोई संदेह हो तो व्यक्ति पुलिस के पास या फिर स्वयं बैंक जाकर एटीएम और खाते के बारे में जानकारी करे तो बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed