फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अधूरे रजिस्टर देखकर एसपी ने लगाई फटकार

अधूरे रजिस्टर देखकर एसपी ने लगाई फटकार

Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
अधूरे रजिस्टर देखकर एसपी ने लगाई फटकार
जालौन। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर नाराजगी जताकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने सोमवार की दोपहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली में साफ सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कोतवाली के रिकॉर्ड को खंगाला। जिसमें होमगार्ड, शस्त्र, वांछितों सहित हिस्ट्रीशीटर के रजिस्टर अपूर्ण मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते सभी रजिस्टरों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

महिला आरक्षियों से बात कर उन्होंने उनकी परेशानियों के बारे में पूछा और उन्हें मेहनत से काम करने की सलाह दी। कोतवाली में लगभग एक पखवाड़े पूर्व से आए नए आरक्षियों को अभी बीट न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि एक पुराने आरक्षी के साथ एक दो नए आरक्षियों को लगाकर गांव-गांव भेजें।
विज्ञापन


जिससे चुनाव से पूर्व सूचना तंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी को अपने हल्के एवं बीट के संबंध में पूरी जानकारी होना चाहिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, एसआई शफीक अहमद, शाहजहां, प्रमोद यादव, राहुल सिंह हेड मुहर्रिर ललित चतुर्वेदी, राहुल पाठक, अमित, महिला कांस्टेबल विनीता देवी समेत समस्त कोतवाली व चौकी स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed