{"_id":"5c1fd61dbdec2256f16bf9de","slug":"31545590301-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.30 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.30 लाख उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाजों ने खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित खाताधारक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा निवासी अब्दुल गनी खान ने पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 13 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गया था। रुपये निकालकर जैसे ही वह रुपये गिनने लगे तभी वहां पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।
इसके बाद उसने 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच माधौगढ़, रामपुरा, उरई, कोंच व समथर में एटीएम से एक लाख तीस हजार रुपये निकाल लिए। जब वह 20 दिसंबर को एटीएम से रुपये निकालने गया तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद उसने जब बैंक में पता किया तो उसे मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने एसपी से मामले को दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। ब्यूरो