{"_id":"5a0345b54f1c1bd9798bb00d","slug":"20-culprits-get-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अपराधियों को किया जिला बदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 अपराधियों को किया जिला बदर
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले के 20 शातिर अपराधियों को जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों पर पहले से ही यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी थी। संबंधित थानाध्यक्षों ने रिपोर्ट संस्तुति के लिए डीएम के पास भेजी है। पहले से ही जिला बदर चार अपराधियों की अवधि छह-छह माह और बढ़ा दी गई है। पुलिस अभी और भी अपराधियों को चिह्नित कर रही है, जिससे चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। अभी तक नदीगांव, कोंच, कालपी व माधौगढ़ में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी व बवाल की आशंका में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के निर्देशन पर जिले के शातिर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। नदीगांव पुलिस ने अनार सिंह निवासी नदीगांव, अभिमन्यु उर्फ डिंपल निवासी ग्राम पंजौनिया थाना रेढ़ार, पवन यादव निवासी परासनी थाना नदीगांव, शंकर सिंह निवासी नदीगांव, बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना निवासी महेशपुरा नदीगांव, विवेक यादव व राहुल यादव निवासीगण कस्बा नदीगांव व गोविंद सिंह यादव निवासी नदीगांव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने बृजेंद्र उर्फ चिंटोले, लला व कृष्ण कुमार उर्फ अंटू निवासीगण ग्राम महोई माधौगढ़ के खिलाफ कार्रवाई की है। कालपी कोतवाली पुलिस ने मानवेंद्र निवासी रावगंज कालपी, कोमल सिंह निवासी ग्राम निवाड़ी कालपी, रामश्याम निवासी तिरही कालपी, हफीज निवासी राजेपुरा कालपी व कल्लू यादव खैरई कालपी के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी तरह कोंच कोतवाली पुलिस ने मुन्ना कुरैशी निवासी आराजी लेन कोंच, अफसर निवासी आराजी लेन कोंच, अग्गस उर्फ असगर निवासी आराजी लेन कोंच व राहुल यादव निवासी तिलक नगर कोंच के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कर संस्तुति के लिए अपनी रिपोर्ट भेजी है। इन सभी के खिलाफ पहले से ही यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा एसपी के निर्देशन पर पहले से जिला बदर चार अपराधियों की जिला बदर अवधि छह-छह माह बढ़ा दी गई है। इनमें कुठौंद थाना क्षेत्र के पीपरी गहरवार निवासी सत्येन्द्र सिंह, ब्रजभान सिंह उर्फ कल्लू, साहब सिंह उर्फ सट्टू निवासीगण भखरौल थाना नदीगांव व दौलत खां निवासी ग्राम धौरपुर थाना कैलिया शामिल है। इन चारों को 28 सितंबर 2017 को जिला बदर किया गया था। समय सीमा पूरी होने से पहले ही पुलिस ने इनकी जिला बदर अवधि को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन