फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   एसपी के सामने भी खौफ में दिखा भाई

एसपी के सामने भी खौफ में दिखा भाई

Thu, 14 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
एसपी के सामने भी खौफ में दिखा भाई
आटा (जालौन)। मंगलवार रात की घटना का खौफ बच्ची के चचेरे भाई के चेहरे पर बुधवार की सुबह भी दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


एसपी के सवालों का जवाब देते वक्त वह अचानक जल्दी-जल्दी बोलने लगता तो कभी दहशत के कारण एकदम गुमसुम हो जाता था। एसपी भी उसे बहलाते हुए कभी केला खिलाते तो कभी बिस्कुट का पैकेट देकर किसी तरह पूछताछ करते रहे। सात साल के चचेरे भाई ने एसपी को बताया कि अंकल ज्यादा बूढ़े नहीं थे और वह काली पैंट व सफेद शर्ट पहने थे।

इससे पुलिस को शक है कि समारोह में शामिल कोई वेटर भी आरोपी हो सकता है। पूछताछ में पता चला है कि वेटर उरई और कदौरा से बुलाए गए थे। उन्हें भी पूछताछ व शिनाख्त के लिए बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। लिहाजा दिक्कत बढ़ गई है। शादी की वीडियो फोटोग्राफी हुई है और फोटो भी खींचे गए हैं।
विज्ञापन


उरई के फोटोग्राफर को बुलाकर दोनों ही चीजें देखी जाएंगी और बच्ची की हालत नाजुक होने से चचेरे भाई को भी उन्हें दिखाकर आरोपी की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।पुलिस ने बताया कि पुलिस बरातियों और जनातियों के अलावा गांव के ऐसे संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिनके खिलाफ थाने में छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले दर्ज है। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि घटना के वक्त कितने मोबाइल उस स्थान पर एक्टिव थे। माना जा रहा है कि बच्ची संग घिनौनी हरकत करने वाले युवक के पास मोबाइल भी जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed