{"_id":"5c571d43bdec2256646ab24a","slug":"181549212995-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग 60 हजार का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग 60 हजार का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुरा/ऊमरी। रामपुरा थाना क्षेत्र के पंचनदा कंजौसा मोड़ तिराहे पर चाय नाश्ता की कच्ची दुकान में शनिवार की रात किसी ने आग लगा दी। जिससे दुकान व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि अग्निकांड से लगभग 60 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा मोड़ पर जगम्मनपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ बबलू परिहार पुत्र प्रताप सिंह चाय नाश्ता व जनरलस्टोर की दुकान किए है। शनिवार की रात किसी ने उसकी दुकान में आग लगा दी। दुकान में लगी आग को देखकर वहां मौजूद बस चालकों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी और दुकान में लगी आग को बुझाने में जुट गए। पुलिस ने दुकानदार को सूचना दी। तब तक दुकान में रखा फर्नीचर, वर्तन, दुकान का सामान जलकर राख हो गया। बबलू ने बताया कि वह दुकान पर ही सोता था, शनिवार को वह दुकानपर नहीं सोया किसी ने दुकान में आग लगा दी। इसकी सूचना उसने थाना पुलिस को दे दी है। ब्यूरो