{"_id":"5d0933a28ebc3e0594555e69","slug":"15608841169-orai-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विद्युत पोल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
उरई। बिजली की लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा युवक करंट लगने नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी तबारिक (30) पुत्र अहमद सोमवार की देर रात गांव में लगे बिजली के पोल पर तार सही करने के लिए चढ़ गया। तार सही करते समय करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मोबाइल टावर पर काम करता था। लाइट न आने की वजह से वह टावर के सामने लगे लोहे के पोल पर चढ़ गया जिससे उसको करंट लग गया और गिरकर उसकी मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं।