{"_id":"5c8fe2dbbdec22144002de0a","slug":"151552933595-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे जमा कराने को कोतवाली में लगी लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे जमा कराने को कोतवाली में लगी लाइन
विज्ञापन
कोंच। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शस्त्र धारकों की लाइन पूरे दिन कोतवाली में असलहा जमा कराने के लिए लगी रही।
प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने सभी चौकी इंचार्जों और बीट के सिपाहियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने हल्कों के गांवों में जाकर शस्त्र धारकों को तत्काल अपने असलहे जमा कराने के लिए कहें। जिनके शस्त्र बंदूकों की दुकानों पर जमा हैं उनकी रसीदें लाकर जमा कराएं।
कोंच कोतवाली में हेड मोहर्रिर कमलेश खुद शस्त्र जमा कराने वाले पटल पर बैठ कर लोगों के असलहे जमा कराकर उन्हें पर्चियां दे रहे थे। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में कुल 1205 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं और अब तक तीन सौ शस्त्र जमा हो चुके हैं। एसडीएम का दो टूक कहना है कि जो शस्त्र धारक अपने असलहे जमा नहीं करेंगे उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।