{"_id":"5c967a85bdec22144c1928ed","slug":"121553365637-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ के बंद घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीएमओ के बंद घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ललितपुर में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के घर राजेंद्र नगर में चोरों ने उनकी व किरायदार के कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवर-नगदी पार कर दी। किराएदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बालभारती स्कूल के पास राजेंद्र नगर निवासी अर्चना नखरिया पत्नी अनुज प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह ललितपुर में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डालचंद्र दोहरे के मकान के नीचे वाले हिस्से में किराए पर रहती है। जबकि दूसरे हिस्से में डाक्टर साहब का निवास है। 19 मार्च की रात वह ताला लगाकर अपने बच्चों सहित सुशील नगर में अपनी मौसी के घर गई थी।
20 मार्च को 12 बजे वह लौटकर आई तो उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा था और सामान फैला पड़ा था। कमरे में रखे 22 हजार रुपये, दो अंगूूठी, चेन, मंगलसूत्र, पायल, मिक्सी, इनवर्टर गायब था। वहीं मकान मालिक के कमरों का भी ताला टूटा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने डाक्टर को दी। घर आए डॉ. लालचंद्र व उनकी पत्नी ने बताया कि चोर उनके घर से 4.50 लाख के जेवर व 1.40 लाख नगदी चोरी कर ले गए हैं। उनकी तहरीर पर भी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।