फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने का मामला दर्ज

दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने का मामला दर्ज

Sat, 02 Feb 2019 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने का मामला दर्ज

विज्ञापन
उरई। कुठौंद में शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ की गई मारपीट के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, लूट व जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

कुठौंद कस्बा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम यादव के साथ शुक्रवार की सुबह कस्बे के अंकित शुक्ला, अतुल गुप्ता, विवेक, पिंकू महांत ने मारपीट की थी और धारदार हथियार से हमलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। जिससे श्याम यादव गंभीर रुप से घायल हो गए थे। श्याम के भाई विमल ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अंकित शुक्ला पुत्र शिवकुमार शुक्ला, अतुल गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता, विवेक पुत्र प्रेमनारायण पिंकू महंत पुत्र राजू महंत सभी निवासी कस्बा कुठौंद पर आरोप लगाया था कि उक्त लोगों ने उसके भाई के साथ जान से मारने की नीयत से बार किए थे, जिससे वह घायल हो गया था। उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी पर भी हमलाकर क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिवकुमार शुक्ला पुत्र राजाराम शुक्ला कुठौंद की तहरीर पर श्याम यादव, विमल यादव, राघवेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव सभी पुत्र कोमल यादव निवासी कुठौंद पर घर में घुसकर रंगदारी मे 40 हजार रुपये व 5 नए जिओ के मोबाइल लूट ले जाना व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का दीपक मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट व जान से मारने का मामला दर्ज
-पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ शुक्रवार को हुई थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed