फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कर्ज से परेशान शराब के आदी युवक ने दी जान

कर्ज से परेशान शराब के आदी युवक ने दी जान

Wed, 06 Mar 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान शराब के आदी युवक ने दी जान
कुठौंद (जालौन)। कर्ज से परेशान शराब के लती युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पत्नी ने शव रस्सी से लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक एक जगह लगकर काम नहीं करता था। उस पर शराब के लिए कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था। इस कारण अक्सर पति-पत्नी में भी विवाद होता था। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती कुठौंद निवासी वीर सिंह पुत्र राम बाबू (36) का शव मंगलवार सुबह कमरे में छत के कुंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह पत्नी जगाने गई तो पति का शव लटकते देख चीख पड़ी। कुछ ही देर में घर पर कोहराम मच गया। पास पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


परिवार के करीबियों के मुताबिक वीर सिंह शराब का इस कदर लती था कि उसने क्षेत्र के कई लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। घर का एकलौता होने का कारण परिजन भी ज्यादा कुछ नहीं कहते थे। उसके कर्ज के कारण ही पिता ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच डाला था। फिर भी वीर सिंह की शराब की लत नहीं छूट रही थी। लोगों के तगादा करने से भी वीरसिंह काफी परेशान रहता था। उसकी शराब की लत के कारण पत्नी गीता से भी आए दिन विवाद होता रहता था। वीरसिंह के तीन बच्चे राहुल (9), आकाश (7), अंशू (6) हैं। पत्नी तीनों बच्चों को सीने से लगाकर रोती बिलखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed